फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया 69वां गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जिला मुख्यालय झज्जर में 69वां गणतंत्र दिवस समारोह भव्य ढंग से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने शिरकतक कर ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। जहांआरा बाग स्टेडियम में हुए समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, पूर्व सैनिकों और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली शख्सियत को सम्मानित किया। वीर शहीदों को नमन किया।
मंत्री कविता जैन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के दूसरे सदस्यों को भी नमन किया। राज्य सरकार द्वारा वीरों को सम्मान देने के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने 1957 के हिंदी सत्याग्रहियों को भी स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने के लिए प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु वाले मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में अनेकता में एकता का संदेश देते हुए विभिन्न स्कूलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिला खेल विभाग की टीम पहले, राजकीय कन्या वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय की दूसरे, बीआर स्कूल की तीसरे और सवेरा स्कूल को विशेष प्रोत्साहन इनाम दिया गया। जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती मनमोहक झांकियां निकाली गई। पहले स्थान पर जिला बाल कल्याण, दूसरे पर सर्व शिक्षा अभियान व तीसरे स्थान पर बहुतकनीकी संस्थान की झांकी रही। विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर के माता-पिता व पदमश्री सुनील डबास को मुख्यातिथि ने विशेष तौर सम्मानित किया। परेड का नेतृत्व एएसपी शंशाक कुमार सावन ने किया और मंच संचालन डीआईपीआरओ नीरज कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीसी सोनल गोयल, एसडीएम रोहित यादव, नगराधीश अश्विनी कुमार, जिप सीईओ शिखा, डीईओ सतबीर सिवाच, जिला खेल अधिकारी सत्यदेव मलिक, भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, नप चेयरमैन कविता नंदवानी, सुनीता चौहान, डॉ. किरण कलकल सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें