पैंतावास कलां में धार्मिक कार्यक्रम 30 से
चरखी दादरी।
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 641वीं जयंती पर गांव पैंतावास कलां में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये जानकारी समिति के सचिव सुरेंद्र दिसौदिया ने दी। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को सुबह शोभा यात्रा तथा शाम को जागरण व 31 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।