चरखी में ट्रैक्टर प्रतियोगिता 26 को
चरखी दादरी।
26 जनवरी को गांव चरखी के राजकीय ब्वायज स्कूल में ट्रैक्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को खेती के उपकरणों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के संयोजक मोनू, संजय, सोमबीर ने बताया कि गंाव की ओर से आयोजित इस ट्रैक्टर प्रतियोगिता के विजेता ट्रैक्टर मालिक को बतौर पुरस्कार 21 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। इस दौरान प्रतियोगिता में किसान द्वारा ट्रैक्टर का रखरखाव, हेरो संतुलन, ट्राली कंबीनेशन सहित कई बिंदुओं को फोकस किया जाएगा।