फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के विरुद्ध नगर परिषद व ट्रैफिक पुरीलस ने चलाया संयुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के बाजारों में दिनों दिन बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ अब नगर परिषद सख्त हो गई है। सोमवार को नप अधिकारियों ने यातायात पुलिस को साथ लेकर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान में न केवल दुकानदारों के सामान को जब्त किया गया बल्कि भविष्य में उन्हें अपनी हद में रहने की चेतावनी भी दी।
सोमवार की दोपहर 3 बजे नगर परिषद के अधिकारी अपने लाव लश्कर के साथ शहर के बाजारों में उतरे। सबसे पहले टीम ने रेलवे रोड का रुख किया। जैसे ही नगर परिषद व यातायात पुलिस यहां पहुंची, दुकानदारों व रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई रेहड़ी संचालक तो आसपास की गलियों में घुस गए और दुकानदारों अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। मगर फिर भी वह नप की कार्रवाई से नहीं बच सके। नप ने उनके काफी सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

60 फुट की सड़क रह जाती है मात्र 20 फुट
रात के समय जहां रेलवे की चौड़ाई 60 फुट से अधिक हो जाती है। वहीं दोपहर के समय दुकानदार इस एक-दो फुट तक नहीं बल्कि 60 फुट की सड़क को मात्र 20 फुट का बना देते हैं। दुकानदार दोनों तरफ से 20-20 फुट तक अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
दुकानदारों ने किया विरोध
अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम व यातायात पुलिस को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। एकाध जगह नोक-झोंक भी हुई। दुकानदारों ने कहा कि यदि कार्रवाई करनी है तो सभी के साथ एक जैसा बर्ताव किया जाना चाहिए। किसी को छूट नहीं देनी चाहिए। मगर नप के अधिकारी अपने जानकारों को इसमें ढील दे देते हैं जिससे दूसरे दुकानदार भेदभाव के आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
यातायात पुलिस प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि रेलवे रोड पर दुकानदारों व रेहड़ी वालों ने सड़क पर कई फुट तक कब्जा जमा लिया है। इससे दोपहर व शाम के समय लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए नप की टीम के साथ सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं बरता गया है। सभी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध एक जैसी कार्रवाई की गई है।

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और नप कर्मियों से दुकानदारों की नोक-झोंक
अतिक्रमण के नगर परिषद व ट्रैफिक पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें