फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारी बेटी ने बजाया विश्व में डंका...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
म्हारी बेटी ने बजाया विश्व में डंका...। यह कहना है बहादुरगढ़ के गांव बामनोली के ग्रामीणों का। बामनोली गांव की बेटी मानुषी छिल्लर द्वारा मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब जीतने के बाद यहां के बच्चे से लेकर बूढ़ों तक सभी ने रविवार को जमकर जश्न मनाया। गांव में ढोल की थाप पर लोगों ने खूब डांस किया और लड्डू बांटे।
मानुषी छिल्लर द्वारा मिस वर्ल्ड- 2017 का खिताब जीतने के बाद से उसके पैतृक गांव में जमकर खुशी मनाई जा रही है। वहीं रोहतक में भी मानुषी के नाना के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। एमबीबीएस स्टूडेंट मानुषी बामनोली गांव की रहने वाली हैं लेकिन उनका परिवार अब दिल्ली में रह रहा है। मानुषी की इस जीत पर रविवार को उसके गांव के लोगों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली। बच्चे, युवा और बूढ़े ढोल की थाप पर जमकर नाचे। गांव में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने भी मंगल गीत गाए। गांव के सभी बड़े बुजुर्ग मानुषी के पैतृक मकान के सामने इकट्ठा हुए और गांव की बेटी के मिस वर्ल्ड बनने की खुशी मनाई। गांव में अभी भी उनका आना-जाना है। मानुषी के परदादा दशकों पहले गांव छोड़कर दिल्ली चले गए थे। इसके बाद आगे की पीढ़ियां दिल्ली में ही रही हैं। उनके दादा ने गांव में एक शिव मंदिर भी बनवा रखा है। मानुषी की जीत के लिए यहां हवन यज्ञ भी किया गया था।
विज्ञापन

पैतृक गांव में रात को ही फोड़े पटाखे
रोहतक में मानुषी के नाना के घर में भी खुशी मनाई गई। मानुषी की नानी सावित्री ने रात में ही फोन पर उसे बधाई दी। मानुषी के पैतृक गांव में रात को भी पटाखे फोड़े गए। ग्रामीण डॉक्टर करण सिंह का कहना है कि उनकी बेटी ने पूरे विश्व में गांव का नाम रोशन किया है। उनका मानना है कि मानुषी से प्रेरणा लेकर उनके गांव की और भी बेटियां आगे आएंगी। गांव में उसके दादा मुंशी राम भरत सिंह ने वर्ष 1967 में एक मंदिर बनवाया था और महाशिवरात्रि के मौके पर वह अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस मंदिर में पूजा अर्चना करने आती हैं।
विज्ञापन

गांव के निवासी सूबे सिंह, राजेश कुमार, विनोद, दीपक व धर्मबीर ने कहा कि मानुषी छिल्लर ने अपने गांव का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया है। यह बड़े ही गौरव की बात है। अब उनके गांव की अन्य बेटियां भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि मानुषी का जल्द ही गांव बामनोली में स्वागत किया जाएगा।

बामनोली की बेटी मिस वर्ल्ड बनी तो झूम उठा पूरा गांव
-बामनोली में रविवार को रहा उत्सव जैसा माहौल, महिलाओं ने गाए मंगल गीत

---फोटो 12 : मानुषी की जीत पर ढोल की थाप पर डांस करते गांव के लोग।
---फोटो 13 : बामनोली गांव में मानुषी की जीत की खुशी में एक बच्ची को मिठाई खिलाती महिला।
---फोटो 14 : एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करती गांव बामनोली की बेटी।--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें