फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कार्यक्रम में महिलाओं के दुपट्टे उतरवाने पर विधानसभा में मांगूगा जवाब: अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम कार्यक्रम में महिलाओं के दुपट्टे उतरवाने पर मांगूंगा जवाब: अभय चौटाला
विज्ञापन

चरखी दादरी।
भिवानी में शनिवार को आयोजित सीएम के कार्यक्रम में महिलाओं के दुपट्टे उतरवाने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सुरक्षा के पहलू से उठाए गए इस कदम पर विपक्ष ने सरकार पर निशान साधना शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने तो इस मामले को विधानसभा में उठाने का तर्क दिया है। वे शनिवार देर शाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं को सम्मान देने की बजाए उनका अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वो विधानसभा सत्र में सरकार से जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि एसवाईएल व दादुपुर नहर निर्माण मामले में जब तक सरकार कोई ठोस कदम उठाने का आश्वासन नहीं देते तब तक को विधानसभा नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि इन मामलों में नए सिरे से कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाकर आंदोलन की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने दादुपुर नहर को डिनोटिफाई करके सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहरलाल को शायद ये अहसास नहीं कि महिलाओं का सम्मान कैसे होता है। चुनरी व दुपट्टा महिलाओं की इज्जत होती है। भिवानी में महिलाओं की चुनरी व दुपट्टे उतारकर महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ किया गया है। अभय चौटाला ने विधायक दल की नेता किरण चौधरी के आगामी चुनाव में भिवानी से ही सरकार बनाने पर प्रतिक्रिया देने पर तंज कसते हुए कहा कि वो पहले अपनी जमानत तो बचा लें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, विधायक राजदीप फौगाट, मनफल शर्मा, नितिन जांघू, राजेश फौगाट, बबलू श्योराण, राजेश झोझू, ऋषिपाल उमरवास, आशीष नीमड़ी, भूपेंद्र बौंद, राकेश कलकल, महेंद्र जाखड़, मंाजीत फौगाट, नीटू बिरही, राजेश अटेला, सूरज बेनीवाल, शशी, अशोक सिहाग, मुकेश डालावास व सतेंद्र दातोली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें