फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़डा में 15 करोड़ से सुधरेगा सीवरेज सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बाढड़ा कस्बे में सीवरेज सिस्टम के लिए सरकार ने 15 करोड़ की मंजूरी के साथ-साथ खंड के 50 गांवों को स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना में शामिल किया है। सरकार के इस फैसले से खुश क्षेत्रवासियों ने बुधवार को मिठाई बांटकर खुशी जताई। क्षेत्रवासियों ने इसे बड़ी पहल बताते हुए कहा कि इससे कस्बा व आसपास के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अधिक से अधिक विस्तार होगा। पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम के नेतृत्व में मुख्य क्रांतिकारी चौक पर जिला पार्षद व विहिप के पूर्व जिला संयोजक अनिल बाढड़ा के संयोजन में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। चेयरमैन भल्लेराम ने कहा कि कस्बे को दूषित और बरसाती पानी के जलभराव से निजात दिलवाने के लिए विधायक सुखविंद्र मांढ़ी की अपील पर सीएम और पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने 15 करोड़ की सीवरेज योजना की सौगात दी है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मा. रामनाथ मांढ़ी, रामसिंह गोपी, थ्रो-बॉल एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रुदड़ौल, मंगल गोपी, जगबीर शर्मा, बीडीसी हनुमान दलाल, बाबूलाल चावला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें