फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से टकराई श्रद्धालुओं की मिनी बस, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
मेंहदीपुर बाला जी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस एक डंपर से टकरा गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। घायलाें का उपचार झज्जर के सामान्य अस्पताल में किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को बस में बैठे सभी श्रद्धालु जींद के रहने वाले थे और एक मिनी बस में सवार होकर जींद से ही मेहंदीपुर बाला जी के दर्शन करने के लिए गए थे। झज्जर जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर सोमवार अलसुबह राहगीरों द्वारा सूचना दी गई कि झज्जर-बादली मार्ग पर एक डंपर व मिनी बस के बीच टक्कर हो गई है और उसमें कई लोग घायल हुए है। इस सूचना के बाद ही एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया गया। उसके बाद यहां के आपातकालीन विभाग में ही सभी घायलों का उपचार किया
विज्ञापन

गया।
नागरिक अस्पताल में उपचार करा रहे इन घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि जींद शहर से उनकी एक ट्रैवलर बस मेहंदीपुर बाला जी के दर्शन करने के लिए गई थी। जब वह रविवार और सोमवार की रात वापस आ रहे थे तो अलसुबह करीब तीन बजे उनकी बस सामने एक डंपर के पीछे-पीछे चल रही थी। उसी दौरान ही अचानक उनकी बस के आगे चले रहे डंपर चालक ने ब्रेक ले लिए और उनकी यह ट्रैवलर गाड़ी डंपर में जा घुसी। जिसकी वजह से काफी लोग घायल हो गए।
घायलों में यह लोग रहे शामिल
हादसे में जींद शहर निवासी ईश्वर, सोनू, रिंकु, अशोक, विन्नी, नारायण, सृष्टि, पुनीत, ईंशात, नितिन, सुमित घायल हुए है। इन सभी को झज्जर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

वर्जन
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस लेकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की शिकायत दी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

- राजेश, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।

फोटो संख्या-1 से 4



सड़क हादसे में एक की मौत
बेरी।
जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार पीजीआई रोहतक में चल रहा है। जानकारी के अनुसार भिवानी के मनहेरू निवासी रणबीर (25) और दादरी के पिचोता खुर्द निवासी बिजेंद्र (22) बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब बाइक छुछकवास से कुछ दूरी पर पहुंची तो एक ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रणबीर और बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान बिजेंद्र ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मंदीप का कहना हैं कि रणबीर के बयान दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रक चालक फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें