फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का युवाओं ने लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण का युवाओं ने लिया संकल्प
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव कलियाणा के राजकीय स्कूल में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। इसमें शहीद भगत सिंह युवा संगठन कलियाणा ट्रस्ट के सदस्य और स्कूल स्टाफ सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। स्कूल में पौधरोपण के अलावा छात्राओं को पौधे भी वितरित भी किए गए। शहीद भगत सिंह युवा संगठन कलियाणा के प्रधान रवि राणा ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना स्वच्छ पर्यावरण एवं संतुलित वातावरण की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन पौधों पर आधारित है। युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण प्रदूषण रोकने की भी शपथ ली। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य सतबीर सिंह, बलवान, अशोक शर्मा, सतीश सांगवान, सुरेंद्र स्वामी, भूपेंद्र सांगवान, संदीप, फूल सिंह वाल्मीकि, नितेश जांगड़ा, सूरज सारडीवाल, जयभगवान, रमेश, कृष्ण प्रजापत, बिल्लू प्रजापत, जयप्रकाश के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें