फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
स्कूटी अड़ाकर गाड़ी छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर छीनी गई गाड़ी को बरामद कर ली है। पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
जानकारी के अनुसार गत 10 जुलाई की रात फरीदाबाद से माल उतारकर वापस लुधियाना लौट रहे खुशबूद्दीन से यहां बादली के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने मारपीट कर उससे टैंपो छीन लिया था। वाहन छीनने की इस वारदात के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि थाने में तैनात एसआई बलराज सिंह की टीम जब गश्त पर थी तो उन्हें सूचना मिली कि वाहन छीनने की वारदात के वांछित आरोपी सिद्दीपुर की ड्रेन के पास बैठे हैं। इस पर टीम तुरंत वहां पहुंची और उन्हें काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान रोहित निवासी ईसापुर व बीरसेन निवासी नयागांव बताई। उक्त दोनों ने बादली के पास से टैंपो छीनने की वारदात कबूल ली है। दोनों को पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो में से एक सुलझी
इस सप्ताह की शुरुआत में वाहन छीनने की तीन वारदातें हुई हैं। 9 जुलाई को जहां सिद्दीपुर के पास दिल्ली पुलिस के सिपाही से कार छीनी गई थी तो 10 जुलाई को बादली के पास से टैंपो व माजरा के पास से कार छीनी गई थी। इन वारदातों को सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। एक वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है जबकि दो बाकी है। सदर थाना प्रभारी जसबीर के मुताबिक, इन दोनों वारदातों को भी शीघ्र सुलझा लिया जाएगा।

- गाड़ी छीनने के आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें