फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना करने पर 11 स्कूली वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस और सड़क सुरक्षा संगठन के सदस्यों ने वीरवार को संयुक्त जांच अभियान चलाकर झज्जर चौक पर स्कूली वाहनों की जांच की। यातायात समन्वयक एएसआई सतीश कुमार ने कहा कि सभी स्कूल संचालक सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों की पालना करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरा, महिला सहायक, नंबर प्लेट सहित अन्य नियमों का पालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूली वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा तथा स्कूल संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी। एएसआई सतीश कुमार और आरएसओ सदस्यों द्वारा स्कूलों में जाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है, तथा सड़कों पर भी स्कूली वाहनों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। एएसआई सतीश कुमार और आरएसओ सदस्य सतीश शर्मा ने बताया कि वीरवार को जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 6 बस, 2 वैन और 3 ऑटो आदि 11 वाहनों के चालान किए गए। इस अवसर पर आरएसओ सदस्य सतीश शर्मा, रविंद्र सैनी, मुकेश पांचाल ने भी वाहन चालकों से सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का पालन करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन



- क्षमता से अधिक बैठाए गए बच्चे
- सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी नियमों का पालन करें स्कूल संचालक : सतीश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें