फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करते 9 काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पिछले साल लगाए गए लॉक डाउन से भी इस बार पुलिस की तरफ से अधिक सख्ती बरती जा रही है। दिन के साथ शाम को हर चौक चोराहे पर पुलिस की टीमें नजर आई। सड़क से गुजरने वाले हर वाहन को रुकवाकर पूछताछ की जा रही थी। वहीं नियमों का पालन न करने वाले लोगों के चालान भी किए जा रहे थे। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिले में लगाए गए रात्रि कर्फ्यू व धारा 144 के आदेशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की टीमें जिले में मुस्तैद नजर आई। इस दौरान टीमों ने कोविड नियमों व धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि जिले के चिह्नित स्थानों पर तैनात झज्जर पुलिस कोविड नियमों व धारा 144 के आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगाह रख रही है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने बिना मास्क लगाए बेवजह घर से बाहर निकलने व नियमों का उल्लंघन करने व बेवजह सड़कों पर घूमते 186 व्यक्तियों के चालान भी किए गए। थाना सदर झज्जर, सदर बहादुरगढ़, सैक्टर 6 बहादुरगढ, थाना आसौदा व थाना बेरी में अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
ये किए गिरफ्तार
पुलिस ने बिना मास्क लगाए बेवजह घर से बाहर निकलने व नियमों का उल्लंघन करने पर थाना सदर झज्जर की अलग-अलग टीमों ने आकाश निवासी गांव नंगला व संदीप निवासी गांव कबलाना को, थाना सदर बहादुरगढ़ की एक टीम ने अशोक निवासी गांव कानोंदा, थाना सैक्टर 6 बहादुरगढ़ की एक टीम ने सुमित निवासी पटेल नगर बहादुरगढ़ को नियमों का उल्लंघन करने पर काबू किया गया। वहीं थाना आसौदा की एक टीम ने एक आरोपी भूपसिंह निवासी गांव मांडौठी को, थाना बेरी की अलग-अलग टीमों ने चार आरोपियों कृष्ण निवासी छूछकवास, रवि व संदीप दोनों निवासी बेरी व दीपक निवासी गोच्छी को नियमों का उल्लंघन करते अलग-अलग स्थानों से काबू किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों का पालन करने व लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की जा रही। बिना मास्क लगाए बेवजह कोई भी अपने घर से बाहर न निकले। अगर कोई नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें