फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 8940 विद्यार्थियों ने दी 12वीं की बोर्ड परीक्षा, आसान पेपर से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Thu, 26 Feb 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp20- परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी लोगों की भीड़ को हटाते पुलिस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 12वीं की वार्षिक परीक्षा में जिले के विभिन्न केंद्रों से 8940 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान आया है और इसकी खुशी उनके चेहरे पर दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए हर केंद्र पर 8 से 12 पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। जिन केंद्रों की चाहरदीवारी छोटी थी वहां भी विशेष रूप से पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। एडीसी, एसडीएम, डीईओ, बीईओ की कुल 11 फ्लाइंग स्कवायड के अलावा बोर्ड की फ्लाइंग ने भी परीक्षा केंद्रों पर दस्तक दी।
परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों के बाहर खड़े विद्यार्थियों के परिजनों व जानकारों को हटा दिया गया। आसपास खुली सभी फोटोस्टेट की दुकानों को भी बंद करवाया गया, जो परीक्षा खत्म होने के बाद खोली गई।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र आसान था तो पैसेज मुश्किल
सुमित, आकाश, हरीश, सुनैना ने बताया कि परीक्षा आसान थी। पैसेज कुछ मुश्किल था, लेकिन पेपर सिलेबस से ही आया था। पीएमश्री कन्या राजकीय स्कूल को भी परीक्षा केंद्र बनाया हुआ था। यहां पर झज्जर गुरुकुल के बच्चे धौती-कुर्ता पहनकर परीक्षा देने के लिए पहुंचे। वीरवार को विभिन्न केंद्रों पर दसवीं की गणित की परीक्षा होगी। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुचारु व शांतिपूर्ण परीक्षा हुई और कोई केस नहीं बना है।


दुकानें बंद होने पर एडीसी से मिलने पहुंचे दुकानदार
बीकानेर चौक पर पीएमश्री कन्या स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां आसपास चार से पांच फोटोस्टेट की दुकानें हैं इनको पुलिस ने बंद करवा दिया था। इस पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा के नेतृत्व में व्यापारी एडीसी से मिले और फोटोस्टेट की दुकानें बंद न करने की गुहार लगाई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार के आदेश हैं कि आसपास की फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। व्यापारियों ने कहा कि सुबह से शाम चार बजे तक दुकान बंद होने से व्यापार चौपट हो जाएगा और यह लगभग एक माह तक रहेगा। उन्होंने इसका समाधान करने की मांग की।


परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
एडीसी जगनिवास और डीसीपी लोगेश कुमार ने बुधवार को जिले में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित आयोजित करवाने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, महराणा, भदानी,डावला गांवों के स्कूल शामिल हैं। एडीसी जगनिवास ने निरीक्षण के दौरान मौजूद केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्रों को नकल रहित बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें। वहीं बेरी एसडीएम रेणुका नांदल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ व बेरी स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन को पारदर्शी तरीके से नकल रहित परीक्षा संचालन कराने के जरूरी निर्देश दिए। एडीसी जगनिवास ने जिला झज्जर में परीक्षाओं के निर्बाध संचालन के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। इस दौरान डीसीपी लोगेश कुमार पी उपस्थित रहे। वीसी उपरांत एडीसी जगनिवास ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए तत्परता से कार्य करें।


ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
परीक्षा नकल रहित करवाने के लिए प्रशासन ने संवेदनशील केंद्रों पर एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया है। इसके अतिरिक्त बचे हुए परीक्षा केंद्रों पर भी क्लस्टर बनाकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन व डिजिटल वॉच पर पाबंदी है। जिला के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से कड़ी सुरक्षा की गई

अफवाह व फेक न्यूज पर होगी कार्रवाई
एडीसी ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा शांतिप्रिय ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। किसी भी रूप से भ्रामक जानकारी फैलाने व फेक न्यूज पर प्रशासन की पैनी नजर है और व्यर्थ की आधारहीन जानकारी फैलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

25jjrp20- परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी लोगों की भीड़ को हटाते पुलिस कर्मचारी। संवाद

25jjrp20- परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी लोगों की भीड़ को हटाते पुलिस कर्मचारी। संवाद

25jjrp20- परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी लोगों की भीड़ को हटाते पुलिस कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें