रोहतक। थाना लाखनमाजरा स्थित खिडवाली रोड पर भैंसों की डेयरी पर हथियारबंद बदमाश एक व्यक्ति से 88 हजार रुपए छीन ले गए। घटना पिछले सप्ताह की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
घरौंठी निवासी अशोक ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने खिडवाली रोड पर भैंसों की डेयरी बनाई हुई है। यहां 13 सितंबर शुक्रवार रात करीब तीन बजे सात हथियारबंद लड़के आए। इन्होंने डेयरी में सोते पर मुझ पर हमला किया और भैंस की नकद पूंजी 88 हजार रुपए छीन ले गए। हमला करने वालों में मनीष, राकेश उर्फ सांडा, पवन, विक्की, शिवा उर्फ भोपा, साहिल व रवि शामिल हैं। इन्होंने मुझे कोर्ट में गवाही देने से भी मना किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।