फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 851 जरूरतमंदों का पूरा होगा अपने घर का सपना

Tue, 25 Jun 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के 851 लोगों का अपने घर का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सोमवार को मौजूदगी में राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज सभागार में में आयोजित समारोह में लाभार्थियों की मौजूदगी में प्लॉटों का ऑनलाइन ड्रा निकाला गया। मुख्यालय द्वारा लांच पोर्टल के जरिये ऑनलाइन ड्रा किया गया। ड्रा के माध्यम से लाभार्थियों की प्लाट संख्या का निर्धारण किया गया। पात्रों को प्लाट नंबर बताए गए। आवंटन पत्र 26 जून के बाद दिए जाएंगे। कुछ पात्रों को 26 जून को आवंटन पत्र रोहतक में सीएम के कार्यक्रम प्रदान करवाए जाएंगे जबकि बाकी को बाद में मिलेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे हुई। उसके बाद जिला नगर आयुक्त, एसडीएम बादली व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आनलाइन ड्रा निकाला गया। प्लाट निकलने पर पात्र काफी खुश नजर आए। लाभार्थियों के लिए सेक्टर 6 व 9 में 1-1 मरले के प्लाटों के ड्रा की प्रक्रिया पूरी की गई है व कुछ लाभार्थियों को आवंटन पत्र 26 जून को प्रदान किए जाएंगे। ऑनलाइन ड्रा प्रक्रिया के लिए कमेटी का गठन किया गया था, जिसके लिए चेयरपर्सन, एसडीएम बादली सतीश यादव को नियुक्त किया गया था। इस दौरान डीएमसी परवेश कादयान भी मौजूद रहे। ऑनलाइन ड्रा के दौरान लाभार्थी भी मौजूद रहे व पूरी ऑनलाइन ड्रा प्रक्रिया बड़ी स्क्रीन पर उन्हें दिखाई गई। एसडीएम सतीश यादव ने बताया कि लाभार्थियों के लिए सेक्टर 6 व 9 में 1-1 मरले के प्लाटों के ड्रा की प्रक्रिया पूरी की गई है ।सभी लाभार्थियों को अलॉटमेंट लेटर 26 जून को प्रदान किए जाएंगे।

लिस्ट देखने के लिए उमड़ा हुजूम, लिस्ट फाड़ी
अधिकारियों की तरफ से कॉलेज परिसर में लाभार्थियों की सूची लगा दी ताकि वह अपना प्लाट नंबर देख सके। लिस्ट लगते ही लाभार्थियों उमड़ गए। धक्का मुक्की हो गई। हर कोई अपना प्लॉट नंबर देखना चाहता था। इनमें इतना अधिक उत्साह था कि कुछ लोगों ने लिस्ट ही फाड़ दी। इससे अधिकतर लोग अपना नाम सूची में नहीं देख सके।
विज्ञापन


सरकारी योजना से मिलेगी छत : सुमित्रा
प्लॉट नंबर आवंटन कार्यक्रम के दौरान सभागार में बैठे अंत्योदय परिवारों के लोगों के चेहरों पर खुशी साफ तौर पर नजर आ रही थी। झज्जर निवासी संतोष ने बताया कि वे फिलहाल किराए के मकान में रह रही हैं। सरकार की यह बहुत ही अच्छी योजना है, जिससे उनको मकान बनाने के लिए प्लॉट मिला है, अब उनका घर बनाने का सपना पूरा होगा। सुमित्रा ने कहा कि सरकार की योजना से ही उनको अब अपनी छत नसीब होगी। अनीता ने कहा कि सरकार की गरीब हितैषी सोच के कारण ही उनको शहर में प्लाट मिल पाया है। अब वे अपनी पसंद का घर बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें