फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 मिनट की आंधी, 45 मिनट बरसात से तीन घंटे गुल रही शहर की बिजली

Tue, 25 Jun 2024 06:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर में पहली मानसून के दौरान हल्की बूंदाबांदी में मस्ती करते हुए बच्चे।फोटो रामबीर किराड़
विज्ञापन
झज्जर। सोमवार दोपहर को मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया और तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। दोपहर साढ़े तीन बजे करीब 10 मिनट आंधी चली इसके बाद लगभग 45 मिनट तक बारिश चली। बरसात से लोगों को गर्मी से तापमान में गिरावट आई, गर्मी से राहत कुछ मिली लेकिन उमस से लोग बेहाल रहे। तीन घंटे बिजली गुल होने से शहरवासी परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को करीब 45 मिनट की बरसात के बाद शाम सात बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो समाचार लिखे जाने तक रुक-रुककर जारी रही। बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राहत की बात यह रही कि ज्यादा तेज बरसात न होने के चलते फिलहाल जलभराव से लोगों को राहत मिली है। शहर के मुख्य मार्गों पर बने नाले गंदगी से अटे हुए हैं, जिसके चलते तेज बरसात होने पर परेशानी बढ़ेगी। तेज आंधी के साथ आई बरसात के चलते शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। दोपहर साढे़ तीन बजे गुल हुई बिजली शाम पौने सात बजे सुचारु हो सकी। सिलानी गेट पर फाल्ट आने के चलते कई कालोनियों में बिजली गुल रही। बिजली निगम के एसडीओ सौरभ ने बताया कि सिलानी गेट पर फाल्ट आने के कारण कई कालोनियों में तीन घंटे तक बिजली गुल रही। शाम को सुचारु कर दी गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में लगातार बंगाल की खाड़ी से पुरवाई पहुंच रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीच-बीच में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं भी चल रही है, जिससे मौसम में उथल-पुथल चल रहा है।
28 को मानसूर पहुंचने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन के अनुसार 25 से 27 जून के दौरान भी हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में इसी प्रकार की प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी, जो मानसून गतिविधियों का आने का रास्ता साफ कर रही है। मानसून की झमाझम बारिश के रूप 28 जून को अपने निर्धारित समय पर पहुंचने की प्रबल संभावना बन रही है। साथ ही साथ एक जुलाई तक संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मानसून गतिविधियां का फैलाव एक लय में हो जाएगा। इस साल जिस तरह से रिकॉर्ड तोड़ ठंड, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है, उसी तरह रिकॉर्ड तोड़ मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें