फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा एफआईआर : एसडीई

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली (बहादुरगढ़)। व्यर्थ में पानी बहाने वालों के खिलाफ अब विभाग ने कमर कस ली है। व्यर्थ में पानी बहाने वालों के खिलाफ अब जन स्वास्थ्य विभाग एफआईआर दर्ज करवाएगा। अगर किसी के नलों से पानी व्यर्थ में बहता पाया जाता है तो उसके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीई धर्मबीर सिंह ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर पानी व्यर्थ बहाने वालों के खिलाफ कदम उठाए। उन्होंने बताया कि पीने के पानी की सप्लाई शुरू होते ही महिलाएं अपने मकानों को तो पुरुष अपनी गाड़ियों को धोना शुरू कर देते हैं। इन दोनों ही कामों में अधिकतर पानी व्यर्थ ही नालियों में बह जाता है, जिससे आगे जाने वाले घरों में पानी की सप्लाई की पूर्ति नहीं हो पाती है और लोग पानी के लिए तरस जाते हैं। एसडीई ने बताया कि ग्रामीणों को बार-बार समझाने के बाद भी ग्रामीण पीने योग्य पानी को बचाने और व्यर्थ में न बहाने में सार्थकता नहीं दिखा रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ जन स्वास्थ्य विभाग एफआईआर दर्ज करवाएगा। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। गठित की गई ये टीमें पानी सप्लाई के दौरान गलियों में घर-घर जाकर व्यर्थ में पानी बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएं। गांवों में हर जगह पानी बर्बादी की शिकायतें मिल रही हैं। एसडीई धर्मबीर ने ग्रामीणों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में पानी को व्यर्थ बहने से बचाएं ताकि पेयजल समस्या से जूझना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें