फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल बूथ पर वोट डालने आए बुजुर्ग और युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी (झज्जर)। सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) डॉ. राहुल नरवाल ने रविवार को बेरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 101 (पीडब्ल्यूडी बूथ) पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उपमंडल अधिकारी (ना.) का नाम रोहतक जिला की मतदाता सूची में दर्ज है लेकिन ईडीसी के माध्यम से उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग बेरी में किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में बनाए गए मॉडल बूथ संख्या 91 पर सबसे अधिक आयु के 99 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता जिले सिंह तथा करीब 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता शीला देवी तथा पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले युवा अंकित का मतदान केंद्र पर पहुंचने पर अधिकारियों ने स्वागत किया। लोकतंत्र के महात्योहार में भागीदारी करने आए इन मतदाताओं को एसडीएम डॉ. राहुल नरवाल ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर एसएन कौशिक, बीएलओ गीता देवी व पोलिंग स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बेरी विधानसभा क्षेत्र के सखी बूथ 97 व 99 को गुलाबी रंग से सजाया गया था। मतदाता जागरूकता के इस प्रयास का असर मतदाताओं पर भी दिखा। दिन भर सखी मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं पीडब्ल्यूडी बूथ 101 को रेल के डिब्बे के डिजाइन पर तैयार किया गया था। मतदान केंद्र मत डालने आए मतदाताओं में यह आकर्षण का विषय रहा। एसडीएम ने स्वयं भी अपने मताधिकार का प्रयोग इसी बूथ पर किया। एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दिन भर बेरी विधानसभा क्षेत्र में व्यवस्था संभाले रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें