फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेश के बाद भी खाली नहीं हुई अनाज मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सरसों की खरीद इस बार झज्जर की अनाज मंडी में शुरू किये जाने व उठान का कार्य प्रभावित होने से किसानों व आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरसों और गेहूं की खरीद एक साथ होने के कारण अनाज आपस में मिलने भी लगा है। शनिवार को प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार कुमार के झज्जर मंडी के दौरे के दौरान आढ़तियों ने उठान व भंडारण की समस्या उनके सामने रखी थी। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दो दिन में सरसों का उठान कार्य पूरा करने के आदेश दिये थे। वहीं सरसों की खरीद के लिए माछरौली गांव के किसानों ने शहर की अनाज मंडी के साथ लगते राव तुलाराम चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि एक दिन बाद ही वेयर हाउस के गोदामों पर गाड़ियां खाली करने से इंकार कर दिया गया है। नैफेड की तरफ से सरसों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं और आढ़तियों को सरसों की सफाई कर गोदाम पर भेजने के लिए कहा जा रहा है। जब गाड़ियां खाली नहीं हुई तो इस समस्या को लेकर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान चांद सिंह के नेतृत्व में आढ़ती कृषि मंत्री ओपी धनखड़ से मिले और मामले से उन्हें अवगत कराया गया। मामले के समाधान के लिए मंत्री ने चंडीगढ़ में अधिकारियों से बातचीत भी की। आढ़तियों का कहना है कि एक लाख क्विंटल से अधिक सरसों गोदामों में पहुंच चुकी है। फिलहाल अनाज मंडी में करीब 30 प्रतिशत सरसों बची हुई है।
किसानों ने किया राव तुला राम चौक पर प्रदर्शन
सरसों की खरीद को लेकर माछरौली आदि गांवों के किसानों ने शहर की अनाज मंडी के साथ लगते राव तुलाराम चौक पर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि पिछले चार-पांच दिन से वे सरसों बेचने के लिये टोकन लेकर घूम रहे हैं और उनकी सरसों नहीं खरीदी जा रही है। इसके बाद वे एसडीएम से मिलने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे। लेकिन एसडीएम मीटिंग में होने के कारण किसानों को वापस मंडी में ही लौटना पड़ा। अतिरिक्त मुख्य सचिव के सामने भी आढ़तियों उठान व भंडारण की समस्या को रखा था। उन्होंने दो दिन में सरसों का उठान पूरा करवाने के लिए कहा था। लेकिन सोमवार को गोदाम पर गाड़ियां सरसों की भरी खड़ी हैं।
विज्ञापन

वर्जन
गोदामों पर गाड़ियों को खाली करवाने से इंकार कर दिया है। गाड़ियां खाली न होने पर गाड़ी वाले किराया भी अधिक मांग रहे हैं। इस मामले को लेकर कृषिमंत्री से भी मिले हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में अधिकारियों से भी बात की है।
विज्ञापन

- चांद सिंह पहलवान, प्रधान, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें