फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक सचिन और साहिल पर जिले के थानों में 11 मामले थे दर्ज, 14 दिन पहले गांव में युवक पर की थी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। माजरा-डी गांव में मंगलवार को पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से नीमली निवासी जिन दो युवकों की मौत हुई है उनके खिलाफ जिले के थानों में 11 मामले दर्ज थे। मृतक सचिन पर नौ व साहिल पर दो केस दर्ज हैं। इन दोनों पर आर्म्स एक्ट, मारपीट व हत्या के प्रयास के केस दर्ज किए गए थे। दो सप्ताह पहले ही इन्होंने गांव निवासी एक युवक पर राजकीय स्कूल के सामने गोली चलाई थी। हालांकि उक्त युवक अपना बचाव करने में भी कामयाब रहा था। उसकी शिकायत पर सदर पुलिस ने इन दोनों सहित अन्य पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
जिला पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार मृतक सचिन पर विभिन्न धाराओं के तहत नौ मामले दर्ज थे। सचिन पर पहला मामला 24 मार्च 2014 को दर्ज हुआ था। यह मामला हत्या के प्रयास का था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर झज्जर जिले के साल्हावास गांव में दर्ज हुआ था। इसके चार दिन बाद भी आरोपी पर सिटी थाने में धमकी देने का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में वह बरी हो चुका था। 30 मार्च 2014 को भी सचिन के खिलाफ सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2015 में सचिन पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ। 2016 में उस पर पर दो मामले, 2017 में एक और फरवरी 2019 में एक मामला दर्ज हुआ था। वहीं, दूसरे आरोपी साहिल पर सदर थाने में दो मामले दर्ज हैं। ये मामले फायरिंग और मारपीट से संबंधित हैं और फायरिंग मामले में उसकी पुलिस को पिछले दो सप्ताह से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 फरवरी को इन दोनों ने गांव निवासी एक युवक सुरेंद्र पर भी पुरानी रंजिश को लेकर फायर किया था। सुरेंद्र ने पुलिस शिकायत में बताया था कि वह गांव निवासी संदीप व सुंदर के साथ घूमने खेतों की तरफ गया था। जब वो गांव के राजकीय स्कूल के पास पहुंचे तो वहां पहले से कुछ युवक खड़े थे। उसने सामने देखकर उक्त युवकों ने उस पर फायर कर दिया। इसके बाद सुरेंद्र ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई थी। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने क्विड गाड़ी में उसका पीछा भी किया था। मंगलवार को माजरा-डी गांव में दादरी सीआईए और बेरी पुलिस टीम से बचने के लिए आरोपी इसी क्विड गाड़ी में सवार थे।
सचिन पर कब किस थाने में दर्ज हुआ मामला
- 24 मार्च 2014 को साल्हावास थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
- 28 मार्च 2014 को सिटी थाने में धमकी देने का मामला पुलिस ने दर्ज किया।
- 30 मार्च 2014 को सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
- 30 मार्च 2014 को सदर थाने में लूटपाट के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
- एक नवंबर 2014 को सिटी थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
- 30 जुलाई 2016 को सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
- 24 अगस्त 2016 को सदर थाने में लड़ाई-झगड़े का केस पुलिस ने दर्ज किया।
- 20 नवंबर 2017 को सिटी थाने में मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज हुआ।
- 18 फरवरी 2019 को सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
बाक्स: साहिल पर सदर थाने में दो मामले हैं दर्ज
- सदर थाने में पहला केस मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया गया था।
- 18 फरवरी 2019 को सशस्त्र अधिनियम के तहत सदर थाने में केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें