झज्जर। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण, विकास एवं पंचायत खनन एवं भूगर्भ, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ 23 फरवरी को बादली विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि विकास एवं पंचायत मंत्री धनखड़ शनिवार को सुबह दस बजे बाढ़सा गांव से अपना दौरा शुरू करेंगे। इसके बाद गांव बुपनिया, खेड़का गुर्जर, गोयला कलां, खेड़ी जट्ट, खुंगाई, सुराह, कोट, कलोई और दादरी तोए पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत मंत्री अपने दौरे के दौरान इन गांवों में पूरी हुई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और नए विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। कृषि मंत्री अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेेंगे और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के दिशा-निर्देश देंगे।