अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ ) के रूप में झज्जर पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया पुलिस लाइन झज्जर में 18 फरवरी को आरंभ की गई। डीएसपी मुख्यालय झज्जर हंसराज के मार्गदर्शन में इच्छुक आवेदकों के आवेदन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया पुलिस लाइन झज्जर में सोमवार को आरंभ की गई। आवेदन पत्र जमा कराने के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों व केंद्रीय सशस्त्र बलों के पूर्व जवानों ने अपने आवेदन पत्र जमा करवाए। एसपीओ भर्ती के लिए पुलिस अधीक्षक पंकज नैन आईपीएस के नेतृत्व में गठित विशेष चयन कमेटी के सदस्य एवं डीएसपी मुख्यालय झज्जर हंसराज ने बताया कि झज्जर पुलिस में एसपीओ के तौर पर 200 नए तथा 30 रिक्त पदों को भरने के लिए सोमवार को भर्ती की प्रक्रिया आरंभ की गई। उन्होंने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर पूर्व सैनिकों की भर्ती की प्रक्रिया सोमवार सुबह आठ बजे से पुलिस लाइन झज्जर में आरंभ की गई थी। झज्जर पुलिस में 200 नए व 30 रिक्त पदों पर विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में भर्ती के लिए सोमवार बड़ी संख्या में इच्छुक आवेदकों द्वारा अपना आवेदन पत्र देते हुए रजिस्ट्रेशन कराया गया है। एसपीओ भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया मंगलवार को भी पुलिस लाइन झज्जर में जारी रहेगी।