फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत ने राज्य स्तरीय दौड़ स्पर्धा में जीते दो पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा निवासी युवा खिलाड़ी हेमंत जांगड़ा ने हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर क्षेत्र के नाम को रोशन किया है। हेमंत की इस उपलब्धि पर गणमान्य लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

हेमंत जांगड़ा ने बताया कि हिसार में यह पहली हरियाणा वीएलडीडी अंतर महाविद्यालय मीट हुई थी। इसमें पूरे प्रदेश के महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न एथलेटिक्स खेलों में प्रतिभागिता की थी। उसने 800 मीटर दौड़ में आईडीएल कालेज भिवानी क्षेत्र के लिए स्वर्ण पदक को जीता। इसी प्रकार 400 मीटर की दौड़ में वह स्वर्ण जीतने से मामूली अंतर के साथ चूक गया और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। विजेता ने बताया कि इन खेलों के लिए वह काफी समय से तैयारियां कर रहा था। इस उपलब्धि पर स्पर्धा में आए लुवास पशु चिकित्सा महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. दिवाकर शर्मा, अनुसंधान निदेशक डॉ. प्रवीन गोयल, एचआरएम निदेशिका डॉ. निर्मल सांगवान, डेयरी साइंस कालेज अधिष्ठाता डॉ. एन के महाजन, डीन पीजीएस डॉ. जेबी फौगाट, आपीवीएस निदेशक डॉ. संदीप गेरा, एचएयू छात्र कल्याण निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह दहिया सहित अन्य प्रशासनिक व विश्वविद्यालय अधिकारियों की उपस्थिति में हेमंत को मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें