फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: अजीत फौगाट

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: अजीत फौगाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव अजीत फौगाट ने कहा कि किसानों के साथ भाजपा सरकार छलावा कर रही है। चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करनी वाली भाजपा पीछे हट रही है। यही वजह है कि जो विश्वासघात देश के किसानों के साथ किया गया उसका नतीजा भाजपा को देश में हुए विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव में मुंह की खाकर भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा जिम्मेदार है।
विज्ञापन

अजीत ने कहा कि सत्ता मिलने के बाद भाजपा को अब न किसानों की माली हालत की चिंता है और न ही उनके परिवारों को हो रही कठिनाईयों की। जो अन्नदाता खुद भूखा रहकर दूसरों का पेट भरता है, उसके साथ ऐसा विश्वासघात कर भाजपा ने निंदनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खेतों में खून-पसीना बहाकर मंडी में बिक्री के लिए अपना अनाज लेकर पहुंचने वाले किसान दर-दर की ठोकर खाने को विवश हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें