फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में एक ही वर्ग में बोनस अंक का लाभ मिलेगा: कर्नल अजीत पिल्लई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और रेवाड़ी जिलों के उम्मीदवारों की भिवानी के गांव तिगड़ाना मोड़ के समीप 15 से 22 मई तक सेना की भर्ती होगी। चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने कहा कि सेना भर्ती के लिए सभी दस्तावेज सही और मौलिक होने चाहिए। पासपोर्ट साइज की फोटो में उम्मीदवार का चेहरा स्पष्ट नजर आना चाहिए, अन्यथा फोटोग्राफ मान्य नहीं होगा।
पिल्लई ने बताया कि उम्मीदवार जब भर्ती में पहुंचे तो उसके पास मैट्रिक एवं दस जमा दो का प्रमाण-पत्र, जाति व चरित्र प्रमाण-पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट, निदेशक से प्रमाणित खेल प्रमाण-पत्र, सैनिक, पूर्व सैनिक एवं विधवाओं के पुत्र का रिलेशन सर्टिफिकेट, डिस्चार्ज बुक की कॉपी व मजिस्ट्रेट से सत्यापित एफिडेविट की मूल प्रति होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओपन स्कूल से दसवीं या बारहवीं पास करने वाले छात्र आठवीं या नौवीं कक्षा का स्थानांतरण प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएं। उसके पास आधार कार्ड भी होना चाहिए। कर्नल ने बताया कि उम्मीदवार को एक ही वर्ग में बोनस अंक का लाभ दिया जाएगा। यह निश्चय वह स्वयं करेगा कि उसे किस वर्ग में ये अंक चाहिए। पिल्लई ने बताया कि उम्मीदवार 16 नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर आए। ये फोटो टोपी पहनकर या चश्मा पहनकर, दाढ़ी आदि में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रति उम्मीदवार स्वयं हस्ताक्षर करके लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें