फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी नपा चुनाव: डोर टू डोर समर्थन जुटाने में जुटे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विपिन कुमार बांगा
विज्ञापन

बेरी।
नगर पालिका चुनाव को लेकर कस्बे में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। भीषण गर्मी में भी प्रत्याशियों का प्रचार अभियान जोरों पर हैं। इस बार 45 उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में डटे रहने से सभी वार्डों में मुकाबला कड़ा हो गया है। प्रत्याशी डोर-टू डोर अभियान चला कर पहले ही अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। चाय वाली दुकान, गली, चौक चौराहों, चौपालों में पालिका चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। प्रत्याशी डोर-टू डोर घरों में जाकर अपनी वोटों को फिक्स करने में लगे हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया भी प्रचार का बड़ा माध्यम बन चुका है। इसलिए अधिकतर प्रत्याशी व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिये प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशी अपने स्तर पर वार्ड का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करके मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

लोगों के चहेतों को लेकर जा रहे उनके घर
चुनावी चिह्न मिलते ही उम्मीदवारों ने लोगों से जनसपंर्क साधना शुरू कर दिया है। महिलाओं से लेकर खुद उम्मीदवार वार्ड में जाकर अपने चुनाव चिह्न दिखा लोगों को मत डालने की अपील कर रहे है। उम्मीदवार मत की अपील करने के लिए किसी न किसी के चहेते को साथ लेकर आ रहे हैं। कुछ उम्मीदवार पुरानी लिहाज, तो कुछ रसूख के हिसाब से वोट की अपील कर रहे हैं। वार्ड में मतदाता भी उम्मीदवारों को निराश नहीं कर रहे है और वोट मांगने वाले हर उम्मीदवार को वोट का भरोसा दिला रहे हैं।
विज्ञापन


ईवीएम से होंगे चुनाव, नोटा विकल्प भी होगा
बेरी नगर पालिका चुनाव ईवीएम मशीनों से करवाया जाएगा, जिसमें नोटा विकल्प भी मतदाताओं के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही निष्पक्ष चुनाव के लिए तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए अन्य विवरण के अलावा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के फोटो भी बैलेट पेपर पर प्रकाशित करवाए जाएंगे।

चाय की दुकान व गलियों में चुनावी चर्चा शुरू
बेरी में आगमी 13 मई को 13 वार्डो को होने वाले चुनाव को लेकर हर गली-चौक चौराहों पर चुनावी चर्चा शुरू हो गई है, तो बेरी कस्बे में चाय की दुकान पर चौक चौराहों पर चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है।

मतदाताओं की चुप्पी उम्मीदवारों के लिए बनी टेंशन
नगर पालिका चुनाव के केवल सात दिन बाकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी वार्ड में कोई भी मतदाता उम्मीदवारों के सामने पत्ते नहीं खोल रहा है। इसके अलावा न अभी तक किसी उम्मीदवार ने लोगों के बीच जाकर अपनी कोई रणनीति तय की है। चुनाव को लेकर लोग बिल्कुल शांत नजर आ रहे हैं। शहर वासियों के अनुसार वार्ड में जो भी अच्छा व शिक्षित उम्मीदवार होगा उसे वोट दी जाएगी।
विज्ञापन


करीब 12 हजार वोटर करेंगे फैसला
शहर के 13 वार्डों में 13 मई को चुनाव होगा। करीब 12 हजार वोटर अपने शहर की सरकार चुनेंगे। भीषण गर्मी में चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही प्रत्याशी वोटरों को रिझाने में जुट गए हैं, कोई प्रत्याशी जाति तो कोई भाईचारे की दुहाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें