फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठान न होने से गेहूं खरीद कार्य प्रभावित, आढ़तियों ने ठेकेदार की लेबर पर जड़े दोगुना रेट मांगने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उठान न होने से गेहूं खरीद कार्य प्रभावित, आढ़ती परेशान
विज्ञापन

चरखी दादरी। अनाज मंडी खरीदे गए गेहूं का उठान न होने से खरीद कार्य प्रभावित हो रहा है। मंडी में इस समय करीब दो लाख कुंतल गेहूं खुलेे में पड़ा है जिसमें से एक लाख कुंतल ही खरीदा गया है। आढ़तियों के अनुसार उठान के लिए प्रति बैग 3.80 रुपये सरकारी रेट है जबकि संबंधित कुछ लोग उठान के लिए छह रुपये प्रति तक की मांग कर रहे हैं। इसकी वजह से गेहूं उठान में देरी हो रही है। आढ़तियों ने गेहूं का नियमित रूप से उठान करवाए जाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि 20 हजार कुंतल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, 70 हजार कुंतल गेहूं सरकारी एजेंसी हैफेड ने खरीद रखा है। इसी प्रकार 10 हजार कुंतल वेयरहाउस कॉरपोरेशन ने खरीदा है।
विज्ञापन


गाड़ियों की संख्या कम होने से मनमाफिक मांग रहे उठान रेट
खरीदे गए गेहूं का उठान प्रति बैग 3.80 रुपये रेट है जबकि अब कुछ लोग छह रुपये मांग कर रहे हैं। मंडी में व्यवस्था की कमी बनी हुई है। गेहूं का रोजाना उठान होना चाहिए। इससे किसान भी परेशान हैं।
ऋषिपाल, आढ़ती
मंडी में गेहूं खरीद के लिए सही व्यवस्था नहीं है। अव्यवस्था के अभाव में खरीदा गया गेहूं उठाया नहीं जा रहा है। गेहूं का नियमित रूप से उठान होना चाहिए। आढ़तियों की फड़ के सामने हजारों बैग रखे हुए हैं लेकिन इनका उठान नहीं होने से खरीद कार्य प्रभावित हो रहा है।
सुरेंद्र कुमार, आढ़ती

मंडी में खरीदे गए गेहूं के उठान के लिए न तो लेबर है और न ही गाड़ी की व्यवस्था है। उठान न होने की वजह से ही खरीद का काम तेज गति से नहीं हो पा रहा है। खुले में ही हजारों कुंतल गेहूं पड़ा है। बारिश आने पर गेहूं के भीगने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

प्रताप सिंह , आढ़ती
मेरी दुकान के सामने खरीदा हुआ करीब चार हजार कुंतल गेहूं कई दिनों से पड़ा है। इसका उठान नहीं होने से खरीद कार्य में परेशानी आ रही है। मंडी में गेहूं की उठान प्रक्रिया में तेजी लाए जाने की जरूरत है।
पवन कुुमार, आढ़ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें