फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह ठंड ने कंपाया, दिन में धूप ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सप्ताहभर के बाद क्षेत्र में फिर से ठंड बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह भी क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और ठंड से जन जीवन प्रभावित हो गया। सुबह के वक्त विजिबिलिटी महज 10 मीटर तक रह गई, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। अलाव के सहारे लोगों ने ठंड से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बता दें कि जनवरी के शुरुआती दिनों में कड़ी ठंड पड़ने के बाद पिछले छह-सात दिनों से मौसम में नर्माहट आ गई थी। पहले के मुकाबले ठंड कम हो गई थी। मगर बीते दो दिनों में मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। वीरवार की रात को ही क्षेत्र में घना कोहरा छा गया, जो शुक्रवार की सुबह तक छाया रहा। सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक क्षेत्र में घना कोहरा था। सुबह 7 बजे के करीब विजिबिलिटी महज 10 मीटर तक थी। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। वाहनों की गति बेहद कम रही। ठंड काफी बढ़ जाने से लोगों की दिनचर्या तक प्रभावित हो गई। कोई गर्म कपड़ों में लिपटा दिखा तो कोई अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे धूप निकली तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें