अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर/बहादुरगढ़।
नाइट डोमिनेशन के तहत पुलिस ने जिले में वीरवार की रात विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से जांच की।
पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के दौरान करीब 119 स्थानों को चिह्नित कर नाकाबंदी और गश्त पार्टियों को तैनात करके वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा बस अड्डों, बाजारों, प्रमुख इमारतों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। अभियान के दौरान जिले के अलग अलग स्थानों पर करीब 1235 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 43 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान के तहत थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने गहनता से जांच पड़ताल के दौरान अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू किया। वहीं, पुलिस चौकी मांडोठी में तैनात मुख्य सिपाही मनदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने वर्ष 2002 में थाना सदर बहादुरगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में वांछित एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया।