फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे की तैयारी: 50 नए छोटे डस्टबिन खरीदेगी नप, कूड़ा फैलाने पर रेहड़ीधारक पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रखें जाएंगे डस्टबिन, रेहड़ीधारकों को रखने होंगे डस्टबिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
स्वच्छता सर्वे से पहले नगर परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी है। एक तरफ नप अधिकारियों ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए नए छोटे डस्टबिन खरीदने की तैयारी की है। वहीं दूसरी तरफ साफ-सफाई के लिए रेहड़ी धारकों से बैठक कर आवश्यक निर्देश भी दिए। नगर परिषद सचिव संजय यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय में दो चरणों में रेहड़ीधारकों की बैठक ली। इस दौरान रेहड़ी के आसपास कचरा फैलाने पर रेहड़ी धारक से पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जा सकता है। वहीं शहर के सभी रेहड़ीधारकों को निजी डस्टबिन भी रखने होंगे। डस्टबिन न होने पर भी नगर परिषद एक हजार रुपये तक जुर्माना वसूल कर सकती है। बैठक में पहुंचे सभी रेहड़ीधारकों ने इस पर सहमति भी जता दी है। कुछेक रेहड़ी धारकों ने कचरा निस्तारण की समस्या नप अधिकारियों के सामने रखी। इस पर नप सचिव संजय यादव ने सेनेटरी शाखा को टीपर भेजकर रेहड़ियों से कचरा उठान के निर्देश दिए। यह सेवा शुक्रवार सुबह से ही शुरू कर दी जाएगी। नप का टीपर शाम के समय कूड़े का उठान करेगा। इससे पहले रेहड़ीधारक सारा कचरा अपने निजी डस्टबिन में डालेंगे।
वहीं रेहड़ीधारकों के साथ-साथ नप अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से भी स्वच्छता कायम रखने में योगदान मांगा है। इसके अलावा नप कर्मचारी अब चार जनवरी तक शहर के वार्डों में जाकर प्रतिदिन गलियों में साफ-सफाई भी करेंगे।
विज्ञापन

गौर हो कि चार जनवरी को शहर में स्वच्छता सर्वे होना है। ऐसे में डस्टबिनों की कमी से सफाई रैकिंग भी प्रभावित होनी तय है। इसे देखते हुए नप अधिकारियों ने 50 छोटे डस्टबिन खरीदने की प्लानिंग तैयार की है। अधिकारियों का तर्क है कि दुकानदार बड़े डस्टबिन रखने का विरोध करते हैं और छोटे डस्टबिन रखने के पक्ष में हैं। वहीं, दुकानदारों ने भी नप की इस प्लानिंग को कारगर बताते हुए सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
---
अमर उजाला ने उठाया था डस्टबिन की कमी का मुद्दा
शहर के बाजारों में डस्टबिनों की कमी लंबे समय से है। लोहारू चौक से लेकर परशुराम चौक तक महज दो कंडम डस्टबिन ही रखे हैं। परशुराम चौक से लाला लाजपतराय चौक व रोहतक फाटक तक एक डस्टबिन भी नहीं रखा। अमर उजाला ने 24 दिसंबर के संस्करण में सफाई न होने से बस स्टैंड में लगे कूड़े के ढेर नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें अमर उजाला ने बस स्टैंड रोड पर डस्टबिनों की कमी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
---
वार्डों में दो घंटे सफाई करेंगे कर्मचारी
सर्वे से पहले नगर परिषद अधिकारियों ने शहर में सफाई महाअभियान चलाने की रणनीति भी तय की है। इसके तहत नप कर्मियों की स्पेशल टीम वार्डों में प्रतिदिन सफाई करने जाएंगी। एक टीम में 10 से 12 महिला व पुरुष सफाई कर्मचारी शामिल हैं। ये कर्मचारी दोपहर की शिफ्ट में अलग-अलग वार्डों में जाकर दो घंटे प्रतिदिन सफाई करेंगे। सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि शहर के सभी वार्डों को इस अभियान में कवर किया जाएगा।
---
रेहड़ी जब्त करने से लेकर जुर्माने तक का प्रावधान
रेहड़ी धारकों की बैठक लेते हुए सचिव संजय यादव ने चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था को अगर किसी रेहड़ीधारक ने लापरवाही की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। रेहड़ीधारक डस्टबिन रखने से गुरेज करता मिला और आसपास कचरा मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें उसकी रेहड़ी को कब्जे में लेने के साथ-साथ एक हजार से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान भी शामिल है।
---
वर्जन
हमने रेहड़ी धारकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। शहर में अब सफाई महा अभियान भी शुरू किया गया है। अगर कोई दुकानदार या रेहड़ी धारक स्वच्छता के साथ खिलवाड़ करता पाया गया तो हम सख्ती से निपटेंगे।
विज्ञापन

संजय यादव , सचिव नगर परिषद
---
हमने 50 नए डस्टबिन खरीदने की योजना तैयार की है। इन्हें शहर की प्रमुख सड़कों पर रखवाएंगे। दुकानदार बड़े डस्टबिन रखने का विरोध करते हैं और इसके चलते ही यह योजना हमने तैयार की है।
विजय शर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें