फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर प्राचीन इमारत को पंचायत ने गिरवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत ने जर्जर प्राचीन इमारत गिरवाई
विज्ञापन

बौंदकलां
राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला बौंदकलां में पानी की टंकी के समीप बनी प्राचीन इमारत के जर्जर हिस्से को शनिवार को पंचायत ने जेसीबी की सहायता से तुड़वा दिया है। इस जर्जर दीवार से हादसेे का अंदेशा बना हुआ था। इसके टूटने के बाद अब नौनिहालों के अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला ने 2 सितंबर को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ऐतिहासिक तालाब किलसर के किनारे पर स्थित है। यहां पानी की टंकी जर्जर प्राचीन इमारत के समीप ही बनी हुई है। इमारत के जर्जर होने के कारण हादसे का अंदेशा बना रहता था। इस बारे में सरपंच प्रतिनिधि गोबिंद सिंह ने बताया कि राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला की मु ख्य शिक्षिका ने इस समस्या से उन्हें अवगत करवाया था। शनिवार को इस जर्जर इमारत को गिरवा दिया गया है। अब बच्चों के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें