खेल स्पर्धाओं में कल्पना चावला सदन ने मारी बाजी
चरखी दादरी।
गांव सरूपगढ़-सांतौर स्थित सनसाइन स्कूल आफ साइंस परिसर में खेल दिवस पर रिले रेस, शैक रेस, स्पून रेस सहित हाई जंप, लांग जंप, रस्साकसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनकी अध्यक्षता प्राचार्य मनोज वैद्य ने की। इस दौरान प्रबंधन समिति से राजवीर, धर्मबीर व रामबीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विशिष्ट अतिथि संकल्प संस्था संस्थापक सौमिक कलकल ने शिरकत की। इन प्रतियोगिताओं में कल्पना चावला सदन के प्रतिभागी प्रथम स्थान पर रहे।
स्पर्धाओं में विद्यालय के कल्पना चावला, मेरीकॉम, पीटी ऊषा व सुनीता विलियम्स सदनों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न वर्गों में आयोजित कराई गई। प्रतियोगिताओं में कक्षा एलकेजी से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने खेल कौशल का परिचय दिया। निर्णायक मंडल के दायित्व को स्टाफ सदस्य अनूप व सुप्रिया ने निभाया। प्रतियोगिताओं का आयोजन डीपीई सोनू की देखरेख में हुआ। द्वितीय स्थान पर सुनीता विलियम्स के प्रतिभागी व तृतीय स्थान पर पीटी ऊषा सदन के खिलाड़ी रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।