फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने किया 5 को निष्काषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को राशलवाला चौक पर बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जितेंद्र उर्फ बबला धनखड़ ने की। बैठक में समिति ने 5 पदाधिकारियों को निष्काषित कर दिया जिसमें दिलबाग मांडोठी, जगदीश गुलिया निमाणा, राज गुलिया लाडपुर, रामफल गुलिया सूहरा और रमेश देशवाल शामिल हैं। समिति प्रधान जितेंद्र धनखड़ ने बताया कि इन लोगों को समाज विरोधी कार्य करने के लिए निष्काषित किया गया है। उन्होंने कहा कि ये लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। बैठक में अशोक नंबरदर, सूबेसिंह, धमेंद्र, रामकिशन, सुरजन भदानी, संपूर्ण देशवाल, चिंटू छारा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने पांच अधिकारियों को किया निष्काषित
फोटो संख्या-12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें