फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 80 साल के परमानंद मलिक ने जीते 3 स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो-66: परमानंद मलिक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एसबीकेएफ) नेशनल खेलों में बहादुरगढ़ के परमानंद मलिक (80) ने अपने आयु वर्ग में जैवलिन, हैमर और डिस्कस थ्रो में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मुकाबले दिल्ली में 27-28 दिसंबर को हुए।
विज्ञापन

परमानंद के पदकों की संख्या 319 हो चुकी है। ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में खेल प्रेमियों द्वारा सोमवार को उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अखाड़ा संचालक सोल्हा पहलवान, विजय कालीरमण, संजीव सैनी, वीरेंद्र बुल्लड़, कृष्ण पहलवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
परमानंद मलिक दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हैं और कई दशकों से खेलों में सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि वह अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 319 पदक जीत चुके हैं। वह हाल ही में परदादा बने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेलों से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वह रोजाना अभ्यास करते हैं और आगे भी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें