-फोटो 64 : शिविर में रक्तदात करती महिला। स्रोत समिति
- फोटो : rs pura news
बहादुरगढ़। नीमा व रेडक्रॉस की ओर से रविवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान से पूर्व रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच हुई। शिविर में 77 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर में सहयोगकर्ता के तौर क्लीन एंड ग्रीन संस्था व जैन सेवा मंडल ट्रस्ट की भी भागीदारी रही। नीमा की तरफ से डॉ. दीपक भारद्वाज अध्यक्ष, डॉ. अजय जैन सचिव उपस्थित रहे। जैन सेवा मंडल व क्लीन एंड ग्रीन संस्था की तरफ से रक्तदाताओं को फ्रूट्स व केक बांटा। शिविर में डॉ. आशीष ने भी रक्तदान किया।