बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित एक फुटवियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कर्मचारी के खाते से ठगों ने 72 हजार रुपये उड़ा दिए। कर्मचारी का कहना है कि पाई-पाई करके उन्होंने दो साल में यह रकम जोड़ी थी। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह वारदात बिहार के दरभंगा के गांव बिशनपुर निवासी महताब आलम के साथ हुई है। फिलहाल कर्मचारी अपने परिवार समेत जाखौदा गांव में किराए पर रहता है। पीड़ित महताब आलम ने बताया कि 6 अक्तूबर की रात करीब एक बजे उनके मोबाइल पर फोन पर अचानक तीन बार ट्रांजेक्शन अलर्ट आए। जब उन्होंने देखा तो उनके खाते से 50 हजार 20 हजार और 2 हजार रुपये कट चुके थे। यह ट्रांजेक्शन उनके किसी ऐप के माध्यम से हुई। इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी।