फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 798 बूथों पर 7.19 लाख मतदाता डालेंगे वोट : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को क्रमवार आगे बढ़ाते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोमवार को लघु सचिवालय में ईवीएम व वीवीपैट मशीन का विधानसभा क्षेत्र वार सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा किया गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून ने बताया कि जिले की चार विधानसभा क्षेत्र बहादुरगढ़-64 में कुल 216 मतदान केंद्र, विधानसभा क्षेत्र बादली-65 में कुल 206 मतदान केंद्र, विधानसभा क्षेत्र-झज्जर-66 अजा में कुल 190 बूथ तथा विधानसभा क्षेत्र बेरी-67 में कुल 186 मतदान केंद्र हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम व वीवीपैट मशीन का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय नियमानुसार सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन कार्य की निष्पक्षता व पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी पूरी प्रक्रिया को देखा और समझा। उपायुक्त ने कहा कि जिले में कुल 798 मतदान केंद्र हैं। जिन पर 12 मई को होने वाले मतदान में सात लाख 19 हजार 502 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ईवीएम रेंडमाइजेशन कार्य के दौरान उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम बेरी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी बेरी राहुल नरवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण पावरिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम झज्जर शिखा, डीआईओ अमित बंसल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, तहसीलदार बेरी सुदेश मेहरा, निर्वाचन नायब तहसीलदार रामकुमार सहित भाजपा प्रतिनिधि आरएस वर्मा व दयानंद, इनेलो प्रतिनिधि पवन धनखड़, आप प्रतिनिधि गौरव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रेंडमाइजेशन का प्रथम चरण पूरा
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र वार ईवीएम व वीवीपैट का सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन के साथ ही प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन कार्य पूरा हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अगले चरण में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथवार रेंडमाइजेशन का कार्य एक मई को रोहतक में किया जाएगा। रेंडमाइजेशन कार्य के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ बूथवार ईवीएम व वीवीपैट मशीन वोटिंग के लिए पंहुचाई जा सके। सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन कार्य की रिकार्ड की प्रति राजनीतिक दलों के मौजूद प्रतिनिधियों को भी सौंपी गई ताकि वे इसका निरीक्षण जब चाहे कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें