फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेताओं को वापिस लौटने पर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। हाल ही में उत्तराखंड में आयोजित नेशनल ड्रॉपबाल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी महिला खिलाडिय़ों का गांव काकड़ौली हुक्मी पहुंचने पर ग्राम पंचायत व सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के कोच्चि खेल स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय नेशनल ड्रॉपबाल स्पर्धा में हरियाणा की टीम को स्वर्ण पदक हासिल हुआ है।
इस टीम की खिलाड़ी सोनिका पुत्री ईश्वर सिंह , मुकेश पुत्री महेंद्र सिंह निवासी काकड़ौली हुक्मी, संगीता, पिंकी निवासी नांधा, पूजा बाढड़ा, प्रीति बारवास और प्रवीण कुमारी का गांव काकड़ौली पहुंचने पर सरपंच विक्रम श्योराण की अध्यक्षता में स्वागत किया गया। विजयी जुलूस निकाला गया।
सरपंच विक्रम सिंह ने कहा कि इन ख्रिलाडिय़ों ने कम सुविधाओं के बावजूद नेशनल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। ग्राम पंचायत इस तरह के उभरते खिलाडिय़ों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत रहेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरपंच विक्रम श्योराण, पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, विजय, रमेश काकड़ौली, पंच पवन जांगड़ा, चतरसिंह, मानबीर नंबरदार, ओमधारा, खजान सिंह, देवेंद्र सिंह, रामफल सांगवान, सूबेदार जयबीर सिंह, तेजवीर, राजपाल, सज्जन सिंह, रतनदीप, दिनेश कुमार आदि ने विजेता खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें