फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनपार से हटाई जाएंगी हाइटेंशन लाइन, अधिकारियों ने बनाया रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र की कुछ कॉलोनियों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन हटाई जाएंगी। बुधवार को बिजली निगम के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। निगम ने लाइन हटाने के लिए रूट बना लिया है, अब जल्द ही एस्टीमेट बनाकर नगर परिषद में भेजा जाएगा। पैसा मंजूर होते ही लाइन हटाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे यहां के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। दरअसल, शहर में पिछले करीब दो साल में अधिकांश क्षेत्रों से बिजली की हाइटेंशन लाइन शिफ्ट कर दी गई थीं। लेकिन अभी लाइनपार क्षेत्र की कुछ कॉलोनियों में यह समस्या बनी हुई है। छतों के ऊपर से लाइन गुजरने के कारण लोग भय के साये में जी रहे हैं। ये लोग लगातार बिजली निगम से इन तारों को हटवाने के लिए लगातार मांग कर रहे थे, अब जाकर निगम जागा है। बुधवार को बिजली निगम के एसडीई अजय, जेई सतीश, जेई राम सिंह, याशीन व पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने प्रभावित कॉलोनियों का दौरा किया। जंगली वाले ट्रांसफार्मर से लेकर आंबेडकर भवन, महेंद्र बागड़ी वाले से लेकर गली नंबर एक तक, सूरत नगर से लेकर शंकर गार्डन तक, विकास नगर सहित कुछ अन्य कॉलोनियों में निगम की टीम पहुंची और यहां लाइन हटाने के लिए रूट बनाया। अब निगम के अधिकारी लाइन को हटाने में आने वाले खर्च का एस्टीमेट तैयार कर नगर परिषद को भेजेगी।
विज्ञापन


कई जिंदगियां लील चुकी हैं ये तारें
पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने कहा कि हाइटेंशन तारों की वजह से शहर में कई हादसे हो चुके हैं। काफी लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं तो कई अपने अंग गवां चुके हैं। लोगों ने इन तारों को हटवाने के लिए संघर्ष किया है। चूंकि अब बिजली निगम के अधिकारियों ने लाइन हटाने की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है। तो अब उम्मीद है कि जल्द ही लोगों की इस गंभीर समस्या का समाधान हो जाएगा। तारें हटने के बाद लोग बिना किसी डर के अपनी छतों पर चढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें