फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस लेन कट पर कैंटर को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। लोहारू चौक के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज के सर्विस लेन कट पर एक ट्रक ने कैंटर को टक्कर मार दी। घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कैंटर चालक ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। गनीमत रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात महेंद्रगढ़ जाने के लिए एक कैंटर भिवानी की तरफ से आया था। यह कैंटर जब लोहारू चौक के समीप बन रहे ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इसे टक्कर मार दी। घटना में ट्रक का अगला और कैंटर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में किसी का चोटें नहीं आई लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कैंटर चालक राजबीर ने बताया कि ट्रक में रिफाइंड की कैन रखी थी जबकि उसकी कैंटर खाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें