झज्जर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 मार्च को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी मिले और इलाज कराने का मेले में अवसर मिल सकें। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मेले में 6 मार्च को केंद्रीय इस्पात मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। जिला स्तर के इस स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और जांच के उपरांत दवाएं दी जाएंगी।