फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा से आमजन ठिठुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद धूप खिलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं भी चली।
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा जिससे मौसम में नमी ज्यादा मात्रा में बनी रही। दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए जिससे ठिठुरन और बढ़ गई। बाद में धूप खिलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। आसमान साफ हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिनों से तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है। इस वजह से ठंड का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले बुधवार से मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। बुधवार से शुक्रवार तक हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। सोमवार से तापमान भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


दिनांक अधिकतम -- न्यूनतम
31 जनवरी 20 8
01 फरवरी 20 7
02 फरवरी 19 7
03 फरवरी 21 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें