फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और ठंड का प्रकोप: सात ट्रेनें पहुंची लेट, समसपुर गांव में जीपी कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में कोहरे और ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को कोहरे की अधिकता का असर रेलमार्ग और सड़क मार्ग पर नजर आया। दादरी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर सात सवारी गाड़ियां निर्धारित की बजाय 30 मिनट से चार घंटे की देरी पर पहुंची। वहीं, सुबह के समय दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बसें भी कोहरे की अधिकता के चलते रेंगकर चली। इसके चलते दिनभर बसों का टाइम टेबल गड़बड़ाया रहा। शुक्रवार को वीरवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री लुढ़क गया।
शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम छह डिग्री रिकॉर्ड किया गया। समसपुर गांव निवासी गुजरात पुलिस के हेड कांस्टेबल की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन के बयान दर्ज करने वाली सदर थाना पुलिस प्राथमिक जांच में मौत का कारण ठंड बता रही है। वहीं, चिकित्सक का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे तक कोहरे की अधिकता होने से दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। इसके चलते सड़कों पर वाहन तो रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें रफ्तार नहीं भर पाई। हिसार और रेवाड़ी की तरफ से आने वाली सात ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से प्लेटफार्म पर पहुंची। इसके चलते यात्रियों को स्टेशन परिसर पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। कोहरे के चलते परिवहन सेवाओं का टाइम टेबल भी प्रभावित हुआ। सुबह के समय दिल्ली और चंडीगढ़ रूटों पर चलने वाली चार बसें भी निर्धारित समय से करीब 20 मिनट की देरी पर गंतव्य स्थान पर पहुंची। इसका असर दिनभर इनकी ट्रिप पर देखा गया। हालांकि सुबह करीब 11 बजे सूर्य देव के दर्शन के चलते कोहरे का असर कुछ देर बाद ही खत्म हो गया और अन्य रूटों पर चलने वाली बसों का टाइम टेबल इससे प्रभावित नहीं हुआ। ठंड का असर शुक्रवार को बाजार पर भी देखने को मिला।
ठंड के इस मौसम में स्वाइन फ्लू भी अपन पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों अनुसार अब तक तीन मरीजों के स्वाइन फ्ल़ू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है और अब तक एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। हालांकि डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल का कहना है कि जिस शख्स की मौत हुई है वह डायबिटीज पीड़ित था और मौत का कारण स्वाइन फ्लू नहीं डायबिटीज सामने आया है। इसके अलावा चार और संदिग्धों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं और उनकी रिपोर्ट शनिवार को आनी है। वहीं, सीएमओ विरेंद्र यादव ने स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या कहां से कहां कितनी लेट
54787 भिवानी-रेवाड़ी 24 मिनट
54792 भिवानी-मथुरा चार घंटे छह मिनट
54835 हिसार-रेवाड़ी एक घंटा 16 मिनट
54752 गंगानगर-रेवाड़ी 39 मिनट
54782 रेवाड़ी-बठिंडा 53 मिनट
59721 जयपुर-हिसार 60 मिनट
59722 हिसार-जयपुर 60 मिनट

आंगन में मृत मिला पुलिस जवान राजू
गांव समसपुर निवासी व गुजरात पुलिस का कांस्टेबल राजू (41) शुक्रवार सुबह घर के आंगन में मृत मिला है। मृतक करीब 20 दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। जांच अधिकारी हवीन ने बताया कि वह शराब का आदी था। वीरवार को घर पर उसकी मां और राजू दोनों ही थे। उसकी मां लक्ष्मी देवी ऊपर बने कमरे में सोने चली गई जबकि सुबह वह आंगन में मृत अवस्था में मिला। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई राकेश का कहना है कि उसकी मौत ठंड से हुई है और पुलिस ने उसके बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। वहीं, पोस्टमार्टम करने पाली चिकित्सक डॉ. अन्नू का कहना है कि विसरा जांच के लिए भेजा जा चुका है और इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत का कारण ठंड है या कुछ और।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें