फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 नर्सरियों में अभ्यासरत 325 खिलाड़ियों का डाइट मनी भता सरकार ने किया जारी, एक सप्ताह में होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। आखिरकार जिला खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों का डाइट मनी व सभी कोच के वेतन का बजट सरकार ने जारी कर दिया है। करीब 34 लाख का बजट पिछले आठ माह से अटका था। खेल विभाग के पास अब बजट आने से जिले की 13 खेल नर्सरियों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। इन खिलाड़ियों को 15 सौ से दो हजार रुपये तक प्रतिमाह डाइट भत्ता मिलता है। अमर उजाला ने खिलाड़ियों की अटकी डाइट मनी के मुद्दे को गत तीन दिसंबर के अंक में प्रमुखता सेे उठाया था। अब डाइट मनी जारी होने के बाद करीब सवा तीन सौ खिलाड़ियों की परेशानियां कम होंगी।
सरकार के खेल विभाग के निर्देश पर जिले में इस साल की शुरुआत में खेल नर्सरियां खोली गई थी। यहां 20 खेल नर्सरियां खोले जाने की प्लानिंग थी, लेकिन कुछ अव्यवस्था व सुविधाओं के अभाव 13 खेल नर्सरी ही शुरू हो पाईं। इन नर्सरियों में कोच भी तैनात कर रखे हैं। यह नर्सरियां ज्यादातर स्कूलों में ही शुरू करवाई गई, क्योंकि अन्य स्थानों पर खेल सुविधाएं नहीं होने की वजह से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में कठिनाई होती है। कुछ प्राइवेट स्कूलों में भी यह खेल नर्सरियां खोल रखी हैं। इसके अलावा जहां कोच व अन्य खेल सुविधाओं की व्यवस्था है वहां भी इस समय खेल नर्सरियां चल रही हैं। जिले में एथलीट, कबड्डी, वालीबॉल, कुश्ती, कराटे, निशानेबाजी, खो-खो व क्रिकेट खिलाड़ियों की कमी नहीं है। इन नर्सरियों में कोच के जरिये नई तकनीकों के गुर भी खिलाड़ी सीख रहे हैं।
विज्ञापन


किस कैटेगरी में कितनी निर्धारित है डाइट मनी
आठ से 14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को सरकार की ओर से प्रति माह 1500 रुपये डाइट मनी मिलती है। इसी प्रकार 15 से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रति माह डाइट भत्ता दिया जाता है। इस समय जिले की 13 खेल नर्सरियां है। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होती है जबकि इस समय इन नर्सरियों में खिलाड़ियों की संख्या कम बनी हुई है। खिलाड़ियों को भत्ता व सभी प्रकार की सुविधाएं नहीं मिलने से दूर-दराज के खिलाड़ियों को काफी आर्थिक कठिनाई हो रही थी।
खेल नर्सरी शुरू होने के बाद से ही नहीं मिली डाइट मनी व तनख्वाह
जिले के कई कोच और खिलाड़ियों के अनुसार उन्हें फरवरी माह से अब तक एक पैसा भी नहीं मिला जबकि विभाग के अधिकारी अप्रैल माह से यह भत्ता व वेतन बकाया होने की बात मान रहे हैं। इन खिलाड़ियों के करीब 34 लाख रुपये डाइट के अप्रैल माह से पेंडिंग चले आ रहे थे। इसी प्रकार कोच के वेतन के रूप में करीब 15 लाख से ज्यादा बकाया चला रहा था। ऐसे में खिलाड़ियों व कोच का खेलों से मनोबल टूटने लगा था।

वितरण के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र
सरकार ने खिलाड़ियों का डाइट भत्ता व कोच के वेतन का बजट जारी कर दिया है। अब जिला खेल विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को यह भत्ता व वेतन वितरण करने के लिए गाइडलाइन मांगी है। गाइडलाइन में कहा गया है कि डाइट मनी व वेतन का वितरण किस प्रकार किया जाए ताकि जल्द ही खिलाड़ियों को भत्ता वितरित किया जा सके और कोच को उनका वेतन मिल सके।
विज्ञापन

---
सभी खिलाड़ियों की बकाया डाइट मनी की ग्रांट हमारे पास सरकार ने भेज दी है। अगले सप्ताह में हम सभी खिलाड़ियों को धनराशि वितरित कर देंगे। खेल सुविधाओं में सुधार कर हरसंभव प्रयास विभाग कर रहा है।
- विकास कुमार, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें