फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी रोडवेज की स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुलिस विभाग में 23 दिसंबर को हरियाणा के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए दादरी डिपो से रोडवेज की स्पेशल बसें चलेंगी। ये बसें शनिवार को दोपहर बाद से रविवार सुबह तक परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को ले जाएंगी।
दादरी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग में होने वाली भर्ती की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए रोडवेज की स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। 23 दिसंबर को अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, पंचकूला व यमुनानगर आदि जिलों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए रोडवेज बसें शनिवार दोपहर बाद व रविवार सुबह से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम कुंडू ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के समीप परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक बस के लिए कम से कम 52 सवारियां होना अनिवार्य है। इससे अधिक अगर एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। स्पेशल बसें परीक्षा केंद्र के समीप तक पहुंचेंगी और परीक्षा समाप्त होने के बाद वापिस चरखी दादरी पहुंचेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें