फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दहकोरा के पास तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर छीनी कार, नकदी व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। इलाके में छीना झपटी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीती रात भी गांव दहकोरा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर रोहतक निवासी एक व्यक्ति से कार, मोबाइल व पर्स छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया था।
सुखपुरा चौक (रोहतक) के निवासी प्रदीप राणा की दिल्ली के बिजवासन में पौधों की नर्सरी है। बुधवार की रात को वह बिजवासन से रोहतक के लिए चला। जब वह गांव रोहद में पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। युवकों ने रुकवाने की कोशिश की लेकिन प्रदीप ने गाड़ी नहीं रोकी। युवकों से बचने के लिए प्रदीप ने दहकोरा की तरफ गाड़ी मोड़ दी, लेकिन फिर भी युवकों ने पीछा नहीं छोड़ा। युवकों ने किसी वस्तु से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया, इससे प्रदीप को गाड़ी रोकनी पड़ी। गाड़ी रुकते ही तीनों युवक बाइक से उतरकर उसके पास आए और गाड़ी से बाहर निकाला। बकौल प्रदीप, युवकों ने उसके साथ मारपीट की और पिस्तौल के बट से भी वार किए। गन प्वाइंट पर युवकों ने मोबाइल व पर्स ले लिया। पर्स में 10 हजार रुपये थे। इसके बाद वे उसकी गाड़ी भी लेकर भाग गए। किसी तरह उसने पुलिस को सूचना दी। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नहीं थम रहीं वारदात
इलाके में पिछले करीब डेढ़ महीने से लगातार छीना झपटी की वारदात हो रही हैं। पिछले महीने इलाके में 8 वारदात हुईं थी, जबकि इस महीने में यह दूसरी वारदात थी। बार-बार हो रही इन वारदातों से लोगों में भय पनप रहा है।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
उधर, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें