फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए आज होंगे नामांकन, केवल तीन घंटे होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। डीसी सोनल गोयल ने कहा कि प्रदेश द्वारा उच्चतर शिक्षा संस्थानों (कॉलेज व यूनिवर्सिटी)में छात्र संघ चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। झज्जर जिला के 15 कॉलेज जिनमें 11 राजकीय, दो एडिड तथा दो स्ववित्त पोषी कॉलेजों में चुनाव के लिए नामांकन 12 अक्तूबर (शुक्रवार) से होंगे। उन्होंने यह बात वीरवार को संवाद भवन में छात्र संघ चुनाव को लेकर जिला के कॉलेज प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। सोनल गोयल ने बताया कि छात्र संघ चुनाव पिछले तीन वर्ष के दौरान खोले गए कॉलेजों में नहीं होंगे। झज्जर जिला में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के दायरे में राजकीय महाविद्यालय छारा, बिरोहड़, दूबलधन, बहादुरगढ़, बहु, बादली, दुजाना, मातनेहल, राजकीय नेहरू कॉलेज झज्जर, राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ व जसौर खेड़ी में यह चुनाव होंगे। इसी प्रकार वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़, महाराजा अग्रसेन महिला कॉलेज झज्जर, इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय झज्जर व जीएवी डिग्री कॉलेज में भी चुनाव होंगे।

ये रहेगा चुनावी शेड्यूल
17 अक्तूबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 अक्तूबर को, नामांकन 12 अक्तूबर को, उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन 13 अक्तूबर की सुबह 12 बजे तक तथा दावे व आपत्ति 13 को पांच बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्तूबर को होगी और इसी दिन नामांकन पत्र सांय 4.30 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मतदान होगा तथा एक बजे मतों की गिनती के साथ सीआर के नतीजे घोषित किए जाएंगे। सीआर के चयन के उपरांत चुनाव से संबंधित दूसरे चरण की प्रक्रिया 17 अक्तूबर को दोपहर दो बजे आरंभ होगी और पूरी प्रक्रिया का समापन रात्रि 10 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्पक्ष करवाने की व्यापक तैयारी
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के साथ-साथ जिला में शांति व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर विजय सिंह, एसडीएम बादली एवं बेरी त्रिलोक चंद, सीटीएम अश्वनी कुमार, डीएसपी हंसराज, राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य दीपा कुमारी, चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय बादली के प्राचार्य एसएन कौशिक सहित विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें