फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। लघु सचिवालय में आने वाले लोगों को जल्द ही लिफ्ट की सुविधा मिल जाएगी। इससे विशेषकर बुजुर्गों और उच्चाधिकारियों को फायदा होगा। लिफ्ट से दूसरी मंजिल तक आ -जा सकेंगे। वीरवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने लघु सचिवालय के नए भवन में लगाई गई दोनों लिफ्टों का निरीक्षण किया और लिफ्ट सुविधा की अनौपचारिक शुरूआत की। पीडब्ल्यूडी विभाग ने यहां दो नई लिफ्ट लगवाई हैं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय में पिछले काफी समय से लिफ्ट की कमी महसूस की जा रही थी। जिसे देखते हुए यहां 33 लाख 82 हजार रुपये की लागत से दो लिफ्ट लगवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि लिफ्ट लग जाने से यहां आने वाले बुजुर्गों और विशेष जनों को कोई परेशानी नहीं होगी। लिफ्ट के माध्यम से दूसरी मंजिल तक आराम से आ जा सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही मुख्य इलेक्ट्रिकल निरीक्षक लिफ्ट का सर्वे करेंगे और उसके बाद सुरक्षा प्रमाण पत्र देंगे। सुरक्षा प्रमाण पत्र मिल जाने के बाद लिफ्ट का संचालन सुचारु हो जायेगा। जेई दिनेश सांगवान की देखरेख में कोन कंपनी द्वारा ये दो लिफ्ट लगाई गई हैं। ये दोनों लिफ्ट आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। अगर बिजली चली जाती है तो लिफ्ट पास वाली मंजिल पर रुक जाएगी और दरवाजा खुल जाएगा। एक लिफ्ट में 16 और दूसरी में 10 लोग बैठ सकते हैं। लिफ्ट भू-तल, प्रथम तल और दूसरे तल पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त के आदेशों पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने करीब तीन माह पहले सचिवालय में लिफ्ट लगाने की शुरूआत की थी। बीच में कुछ दिन यह काम लटक गया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस ओर ध्यान देकर तेजी से लघु सचिवालय में लिफ्ट निर्माण कार्य को पूरा कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें