झज्जर।
पुलिस जवानों को स्वस्थ एवं चुस्त तंदरुस्त तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए झज्जर के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन के दिशा निर्देशानुसार व सहायक पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन परिसर में श्रमदान किया।
रविवार सुबह लगभग सात बजे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय झज्जर हंसराज की अगुवाई में पुलिस के मुलाजिमों ने पुलिस लाइन झज्जर के एरिया में स्वच्छता व सुंदरता के लिए विशेष श्रमदान अभियान चलाकर साफ सफाई का कार्य किया । झज्जर पुलिस द्वारा वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए रविवार को जिला के सभी थाना चौकियों तथा पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए श्रमदान अभियान चलाया गया।