छात्राओं ने गांव कलियाना में चलाया सफाई अभियान
अमर उजाला
झोझू कलां। स्वच्छ भारत इंटर्नशिप के तहत शनिवार को गांव कलियाना में सफाई अभियान चलाया गया। महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने गांव के पुराने शिव मंदिर की साफ -सफाई की। सफाई अभियान में छात्राओं के साथ- साथ गांव कलियाना की सरपंच नीलम देवी और गांव की कई महिलाओं ने भी योगदान दिया। गांव के सफाई कर्मचारियों ने भी अभियान में सहयोग किया। गांव की सरपंच नीलम ने कहा कि स्वच्छता आज बेहद जरूरी है। अभियान में छात्रा पूजा, रितु, प्रमिला, पिंकी, सुमन, प्रतीक्षा का सराहनीय योगदान रहा।
प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत यादव व निदेशक डॉ. बीएम यादव ने छात्राओं को इंटर्नशिप के बारे में विस्तार से बताया।